डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने BA LLB, BEd सहित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना Admit Card ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
BA LLB Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट admit.agracollegeagra.org.in पर जाएं।
स्टेप 2: अपना Roll Number दर्ज करें।
- प्रथम वर्ष के छात्र अपना रोल नंबर संबंधित कॉलेज से प्राप्त करें।
- द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष के छात्र अपना पुराना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
BA LLB / LLB & B.Ed Admit Card Download Link
DBRAU के बारे में
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), जिसे पहले आगरा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित एक प्रमुख राज्य विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना वर्ष 1927 में हुई थी। विश्वविद्यालय का नाम भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में रखा गया है। यह विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है और प्रदेश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है।



